धार स्थित गोवर्धननाथ की बडी हवेली मे श्रीमद् जगद्गुरु वल्लभाचार्य महाप्रभु का 547 वा प्राकट्योत्सव पर्व समस्त वैष्णव जनों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया।
धार@साबिर खान
छोटे मुखिया अश्मित शर्मा ने बताया की अंतरराष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद द्वारा प्रातःकाल प्रभातफैरी निकाली गई । सायंकाल शयन पश्चात् गोवर्धननाथ जी बडी हवेली से महाप्रभु जी की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई जिसमे प्रमुख रुप से हवेली के मुखिया श्री मगन लाल जी , छोटे मुखिया अश्मित शर्मा के सानिध्य मे सर्वश्री एस. वी. एम . के अध्यक्ष महेश अग्रवाल , रमेश अग्रवाल , डाँ.अशोक शास्त्री , श्याम महाजन , शैलेन्द्र नीमा , श्याम गुप्ता , सहित सैकडों की संख्या मे वैष्णव महिला एवं पुरुष उपस्थित थे। महाप्रभु जी की पालकी यात्रा का जगह जगह स्वागत कर महाप्रभुजी का पूजन किया गया । वहीं धानमंडी पर सर्व ब्राह्मण समाज के सर्वश्री जिला संयोजक डाँ.अशोक शास्त्री , जिलाध्यक्ष विश्वास पांडे , उमेश शर्मा , प्रेम रावल एवं वरदान तिवारी सहित बडी संख्या मे विप्र उपस्थित थे। साथ ही सामाजिक सद्भाव मंच द्वारा भी महाप्रभुजी की पालकी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया जिसमे सर्वश्री विरेन्द्र जैन, अनिल जैन, अनिल बोरदिया, विष्णु शास्त्री , डाँ. अनिल मुकुट, संजीव तिवारी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी एस. वी. एम. के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने दी।






























