हज यात्रा 2022 के लिये सऊदी सरकार ने अन्य देशों के साथ भारत का हज कोटा भी निर्धारित कर दिया है, दो वर्ष बाद शुरू हो रही हज यात्रा के लिये इस वर्ष भारत से अनुमानित 79,237 यात्री पवित्र हज यात्रा के लिये जायेंगे, मध्यप्रदेश को मात्र 1714 कोटा आवंटित किया गया है जबकि हज के लिये आवेदनों की संख्या 3404 है, कोटे से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में हज यात्रियों का चयन ड्रा पद्धति के माध्यम से किया जाता है।
धार@साबिर खान
ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की ओर से अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को ई मेल के माध्यम से प्रेषित किये गए मांग पत्र के हवाले से महासचिव सैय्यद रियाज़ ने बताया कि बहुत से राज्य ऐसे हैं जहाँ हज कमेटी को प्राप्त आवेदनों की संख्या राज्य को मिले कोटे के मान से कम है ऐसी कुल 761 अतिरिक्त सीटों में से मध्यप्रदेश को 50 प्रतिशत सीटों का लाभ दिया जाए ताकि राज्य से बहुत से लोगों को हज का मौका मिल सके, उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में मध्यप्रदेश से लगभग 4813 आवेदक हज यात्रा के लिये गए गए थे.






























