Contact News Publisher
विश्व बैंक के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को धरमपुरी सीवरेज परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया। विश्व बैंक की ओर से प्रतिनिधि मंडल में रघु केशवन, डी एम मोहन व रिधीमन शाह शामिल रहे। विश्व बैंक के प्रतिनिधि मंडल ने परियोजना के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।
धरमपुरी@जफर अली
उल्लेखनीय है कि धरमपुरी को वॉटर प्लस नगर बनाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। धरमपुरी में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा सीवरेज परियोजना का निर्माण कार्य किया गया है। धरमपुरी में लगभग सभी घरों व प्रतिष्ठानों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ दिया गया है। इस अवसर पर इंदौर इकाई के परियोजना प्रबंधक आर.के जैन, तकनीकी अधिकारी कमलेश भटनागर, सहायक परियोजना प्रबंधक शालिनी तंवर, सीडीओ सपना दुबे,मुख्य नगर पालिका अधिकारी धरमपुरी राम प्रसाद भावरे, सामाजिक विशेषज्ञ डॉ.अविनाश भठेजा, श्वेता जाधव, पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ.राजेश प्रजापति ,सुमित राजपुरोहित भी इस अवसर पर मौजूद थे।






























