Contact News Publisher
आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिरला में एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य सभी हितग्राहियों का हेल्थ आईडी बनाना, पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड बनाना , स्वास्थ्य योजना का लाभ देना एवं सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देना है ।
धार@साबिर खान
मेले का शुभारंभ विधायक नीना वर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर शिरीष रघुवंशी द्वारा कैम्प के संबंद्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी व 4 नसबंदी के ऑपरेशन भी किये गए। कैंप समाप्ति तक प्राप्त रिपोर्ट अनुसार कुल 1559 हितग्राहियों को लाभ दिया गया। जिसमें 0-18 वर्ष के 232, 18 से 30 वर्ष के 422, 30 से 60 वर्ष के 485 एवं 60 वर्ष के ऊपर 419 हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया । इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं को 165 आयरन सुक्रोज, पात्र हितग्राहियों के 90 आयुष्मान कार्ड एवं कुल 789 हितग्राहियों का हेल्थ कार्ड डाटा संग्रहित किया गया ।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती वर्मा द्वारा हॉस्पिटल की बॉउंड्री वॉल बनाने की घोषणा की । अतिथियों द्वारा मेले मे प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मोहन पटेल, सांसद प्रतिनिधि विश्वास पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, डॉक्टर, अधिकारी उपस्थित थे ।






























