मध्य प्रदेश के खरगोन में राम नवमी पर हुए उपद्रव के बाद कर्फ्यू लगा दिया था जो आज तक भी जारी है। जिला मुख्यालय में उपजे दंगे की कही आंच ग्रामीण क्षेत्रों तक न पहुँचे इसको लेकर शासन प्रशासन ने कई प्रयास किए है इसी कड़ी में पुलिस प्रशासन के निर्देशन पर थाना बिस्टान क्षेत्र के ग्राम अंनकवाड़ी में बिस्टान थाना प्रभारी रमेश तिवारी ने आम लोगों से चर्चा कर बैठक ली गयी।
बिस्टान@टीम भारतीय न्यूज़
बैठक में खरगोन में लागु धारा144 के आदेश क़े बारे में जानकारी दी साथ ही सोसल मीडिया पर भ्रामक जानकारी व आपत्तिजनक टिप्पणी फेक फोटो वीडियो पोस्ट आदि ऐसी किसी भी वीडियो को वायरल होने से रोकेने को कहा है ताकि किसी भी धर्म की भावनाओ को ठेस न पहुँचे यदि कोई अफवाह फैलाते नजर आए या कोई सदिग्ध दिखे तो पुलिस को सूचित करें कानून अपने हाथ मे न ले धारा 144 का पूर्ण रूप से पालन कर प्रशासन का सहयोग करे कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार से माहौल बिगाड़ने का काम करता है तो उस पर कठोर कार्यवाही की जाएगी ये समझाईस दी गई। अफवाहों पर ध्यान न देने एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आमजनों से अपील की गई इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार, प्रहलाद पटेल, सरीचंद नायक,रवि गुप्ता ,सुरेश वसले एव संकलन सूचना के दुलेसिंग चौहान आदि मौजूद थे।






























