44 डिग्री के तापमान में निमाड़ भट्टी की तरह तप रहा है ऐसे में बाबा साहेब के चाहने वाले भीषण गर्मी की परवाह किये बगैर ग्राम बनेहर के अनुयायियों द्वारा सविधान के निर्माता बाबा साहेब का जन्मोउत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।
बिस्टान@टीम भारतीय न्यूज़
सर्वप्रथम समाज के नवीन मनाग्रे मुकेश भालसे द्वारा दीप प्रज्वलित कर बाबा साहेब पर माल्यार्पण किया गया,ततपश्चात भीम मनाग्रे द्वारा बौद्ध वंदना की गई,उसके बाद अनिल गांगले द्वारा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन संघर्ष के बारे में बताया गया,साथ ही गांगले ने बताया कि भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है,ओर हमे सभी धर्मों का सम्मान करते हुए भाई चारे से रहना चाहिए,ओर विश्व को मानव-मानव समान है,का,सन्देश दिया गया।इस अवसर पर विजय बागदरे द्वारा संदेश दिया गया कीं पिछले तीन वर्षों से संविधान निर्माता की जयंती बड़े स्तर पर नही मना पाए है,खरगोन में अमन ओर शांति के लिए भगवान बुद्ध से प्रार्थना करते है।इस अवसर पर सकल एस,सी समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।






























