राजनीतिक क्षेत्र में नेताओं के जन्मदिन आए दिन मनाए जाते हैं परंतु युवा किसान नेता लियाकत पटेल का जन्मदिन धार शहर ही नहीं जिले में अनेक स्थानों पर समर्थको इष्ट मित्र एव पार्टी जनों ने अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन मनाया एवं सोशल मीडिया पर भी वरिष्ठ पार्टी जन इष्ट मित्र गणमान्य नागरिकों ने बधाइयां दी।
धार@साबिर खान
लियाकत पटेल धार जिले के ऐसे नेता है जिनके परिवार में कभी कोई नेता नहीं रहा नेता पुत्र तो राजनीति करते हैं लेकिन लियाकत पटेल ने जमीनी स्तर से किसान परिवार से आकर अपनी जो पहचान बनाई है वह अपने आप में आज के युवा नेताओं के लिए मिसाल है आज से दो दसक वर्ष पूर्व कांग्रेस की राजनीति के माध्यम से जन सेवा समाज सेवा का बीड़ा उठाकर चले लियाकत पटेल ने कांग्रेस पार्टी मैं युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस कमेटी के धार जिला अध्यक्ष सहीत अनेक मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ में रहते हुए जनहित में कार्य किए आने के बाद किसानों के लिए कृषि मंडी सहित अनेक स्थानों पर अपनी मांग मजबूती से रखी है जिला मुख्यालय पर निवसरत लियाकत पटेल शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत जनाधार वाले नेता है सामाजिक राजनीतिक धार्मिक एवं व्यवसाय क्षेत्र में सफल होकर अपने आप को राजनीति में बेदाग स्थापित रखना बड़ी बात है चाहे सरकार रही हो या ना रही हो विपक्ष में रहते हुए भी लियाकत पटेल ने कांग्रेस पार्टी के माध्यम से अनेको बार धरने प्रदर्शन ज्ञापन मांग घेराव सड़क सत्याग्रह आंदोलन रैली कर जनहित में अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए हैं इन्हें सत्ता का भी कभी अहंकार नहीं रहा सामाजिक क्षेत्र में देखा जाए तो दो बार नायता पटेल सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष रहते हुए ग्राम गवला एवं मुसवदा में सफल सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन कराए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने लियाकत पटेल की सक्रियता एवं दूरदर्शी और कार्यशैली को देखते हुए पूर्व में गुजरात प्रदेश के चुनाव में नडियाद विधानसभा प्रभारी बनाया था उन्नत किसान होने के साथ-साथ हमेशा आम जनता के दुख सुख में सर्व परी रहने वाले नेता लियाकत पटेल का नाम राजनीतिक गलियारों में सम्मान से लिया जाता है अल्पसंख्यक वर्ग के होकर भी बहुसंख्यक वर्ग में मजबूत पकड़ रखते हैं दो बार अलग-अलग क्षेत्र के जनपद का चुनाव भारी बहुमत से जीतकर अपनी जमीनी मजबूत पकड़ सिद्ध कर चुके हैं धार नगर के जिस वार्ड में रहते हैं वहां पर भी पार्टी संगठन की ओर से अधिकृत प्रत्याशी को जिताने में बड़ा योगदान दिया है कम बोलना एम काम ज्यादा करना इन की कार्यशैली है प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा वा जीतू पटवारी के बहुत खासम खास कहे जाते है भेद भाव एवं दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सकारात्मक सोच
के साथ जनता की सेवा में हाजिर रहते हैं जन्मदिन के अवसर पर युवाओं से आवान किया है कि अपने जीवन का लक्ष्य बना करें अपना जीवन यापन करें।






























