Contact News Publisher
एसआरएफ फाउंडेशन एवं स्नाइडर इलेक्ट्रिक इंडिया फाउंडेशन द्वारा दीक्षांत समारोह का आयोजन बेसिक इलेक्ट्रिशियन ट्रेनिंग सेंटर धार पर किया गया।
धार@साबिर खान
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक संचालक महिला बाल विकास विभाग भारती डांगी, जिला शिक्षा केंद्र से एपीएस कमल ठाकुर, एसआरएफ लिमिटेड के सीनियर थे। अतिथिगण द्वारा प्रेक्टिकल लेब का अवलोकन किया गया तथा प्रशिक्षित बच्चो द्वारा प्रशिक्षण के दौरान बनाए गए प्रोजेक्ट को अतिथियों के साथ साझा किया। बेसिक इलेक्ट्रिशियन ट्रेनिंग में कौशल प्रशिक्षण पाने वाले 9 बालिकाए एवं 21 बालकों को इस दौरान प्रमाण पत्र एवं टूल किट प्रदान किए गए।
उल्लेखनीय है कि एसआरएफ फाउंडेशन एवं स्नाइडर इलेक्ट्रिक इंडिया फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से बीते सात माह से धार शहर में निःशुल्क बेसिक इलेक्ट्रिक ट्रेनिंग सेंटर को संचालित किया जा रहा हैं | जिसमे प्रत्येक वर्ष 90 बच्चो को (बेसिक इलेक्ट्रिशियन पर) कौशल प्रशिक्षण दिया जाता हैं | यहाँ प्रत्येक बेच को चार माह में प्रशिक्षित किया जाता हैं प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात बच्चो को रोजगार से जुड़ने हेतु (कंपनी /कांट्रेक्टर/ एवं स्वरोजगार) हेतु प्रेरित किया जाता है।






























