Contact News Publisher
राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह – का आयोजन अटल बिहारी इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेन्टर ग्वालियर में आयोजित हुआ।
धार@साबिर खान
जिसमें धार नगर के युवा तबला वादक उत्कर्ष पिता श्री राजेन्द्र पुजारी को राजा मानसिंह तोमर युनिवर्सिटी से तबला विषय में स्नातकोत्तर (मास्टर ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स) में मेरिट सूची में चयन होने पर उपाधि एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता म.प्र. के राज्यपाल माननीय श्री मंगूभाई जी पटेल ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्रसिंहजी तोमर एवं म.प्र. की संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर आदि उपस्थित थे । उत्कर्ष संगीत के साथ वाणिज्य विषय में भी स्नातकोत्तर है एवं विगत कई वर्षों से शास्त्रीय संगीत में तबला वादन के क्षेत्र में सक्रीय है एवं अनेक सम्माननीय मंचों पर तबला वादन की प्रस्तुतियाँ दे चुके हैं।






























