Contact News Publisher
खाचरोद सोमवार से जिले भर में सहकारी संस्था पर गेहूं खरीदी का श्रीगणेश हुआ इसी क्रम में ग्राम छोटा चिरोला में उपार्जन केंद्र पर गेहूं खरीदी का मुहूर्त हुआ।
खाचरोद@टीम भारतीय न्यूज़
अतिथियों द्वारा तोल कांटे का पूजन कर गेहूं खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया केंद्रप्रमुख धर्मेंद्र सिंह सोनगरा ने बताया कि इस बार स्लॉट बुक से गेहूं खरीदी होगी किसान स्वयं स्लॉट बुक कर सकता है इस मौके पर पूर्व जनपद अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार प्रेम सिंह दरबार राजेंद्र सिंह राठौर सेकेंडरी मुकेश पाटीदार पंकज बैरागी भरत लाल कटारिया कान्हा भगोरिया रामेश्वर पाटीदार चेतराम पाटीदार बद्रीलाल राठोड़ आदि मौजूद रहे यह जानकारी ऑपरेटर हरीश बैरागी ने दी।






























