कलेक्टर डॉ पंकज जैन शुक्रवार को सीईओ जिला पंचायत के एल मीणा के साथ ग्राम सराय आवल्या, बंजारीपूरा और पटाड़ापूरा पहुँचे।
धार@साबिर खान
पंचायत द्वारा सराय में एक और बंजारीपूरा में दो तालाब निर्माण किए जा रहे है। यह लगभग पूर्णताः पर है। इनके निर्माण में अभी तक कोई तीन हजार मानव दिवस रोजगार का सृजन हुआ है। कलेक्टर डॉ जैन ने मोके पर मौजूद आरईएस के एसडीओ वीरेंद्र खांडे को निर्देश दिए कि तालाब की पाल का प्रॉपर कॉम्पेक्शन हो ताकि अगली बारिश में किसी तरह के सीपेज की आशंका न हो। उन्होंने यहां ग्रामीणों से चर्चा कर समय पर राशन मिलने, बच्चो के टीकाकरण के सम्बन्ध में पूछताछ की। उन्होंने ढाल से बगड़ी निर्माणधीन मार्ग का भी निरीक्षण किया और प्रॉपर कॉम्पेक्शन के निर्देश दिए। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित की जा रही है। उन्होंने ग्राम पटाड़ापूरा में 30 वर्ष पुराने तालाब को देखा और आरईएस के अभियंता को तालाब के तीन तीन फिट गहरीकरण और ऊपर की पाल के चौड़ीकरण के निर्देश दिए। तालाब के गहरीकरण से आस पास के खेतों के लिए सिंचाई सुविधा मुहैया हो सके। यहां गांव में ग्रामीणों ने अधिक गर्मी पड़ने पर पेयजल की की दिक्कतों का जिक्र किया। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत से कहा कि गांव में पीएचई के अभियंताओं को भेज कर यहां उपलब्ध ट्यूबवेल और हैंडपंप में पानी की उपलब्धता की जाँच करवाकर आवश्यकतानुसार राइजिंग पाइप लगाने के निर्देश दिए।






























