Contact News Publisher
आरसीएमएस के प्रकरणों के निराकरण के लिए राजस्व अधिकारी नियमित अपने कोर्ट लगाए। जिन क्षेत्र में आरसीएमएस के प्रकरणों में अपडेशन की दिक्कत आ रही है उनकी सूची तैयार की जाए।
धार@साबिर खान
पीएम,सीएम किसान योजना के सभी लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण किया जाए। सभी राजस्व अधिकारी एफआरए के प्रकरणों को सिरियसली ले, इसमें किसी प्रकार की पेडेन्सी न रहे। यह निर्देश कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने गुरूवार को कलेक्टेªट सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियेां की बैठक में दिए।
सभी राजस्व अधिकारी सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की स्वयं मॉनीटरिग करें। इसके लिए हर सप्ताह तहसीलदार व नायब तहसीलदार के साथ बैठक रख शिकायतों का निराकरण करें। सभी शिकायतों का लॉजीकल निराकरण किया जाए। किसी भी शिकायत का निराकरण निम्न गुणवत्ता वाल न रहे। जवाब में सभी मेन र्पाइंट का उल्लेख किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का भौतिक सत्यापन का कार्य करवाया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकारी योजना में प्रगति लाए। स्वामित्व तथा धारणाधिकार के प्रकरणों को लागातार मॉनीटरिंग करें। इन योजनाओं के मूल अवधारणा को समझे और कार्य करें। जल जीवन मिशन के भौतिक सत्यापन के समय अधिकारी समूह जल योजना और एकल जल योजना में पानी के सोर्स की धरातल पर जाकर मॉनीटरिंग करें । जिन स्थानों पर सोर्स है, वहॉ पानी की उपलब्धता और पानी की के साफ-सफाई क सारे इंतजाम देखे। टंकी से पानी के डिस्ट्रीब्यूशन की समय-सम पर क्वालिटी चैक करते रहे। जहॉ पर सड़क खुदाई की आवश्यकता पड़ती वहॉ कार्य होने के बाद उसे रिपेयर किया जाए।
बैठक में बंटवारा ,नामांकन, सीमाकंन,डायवर्शन, अपील ,लोक सेवा गारंटी ,राजस्व वसूली, भू’-अर्जन के लंबित प्रकरण, राजस्व विभाग के निर्माणाधीन निर्माण कार्याे एवं अनुरक्षण मद में कार्याे की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रृंगार श्रीवास्तव, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व , तहसीलदार, नायब तहसीलदार मौजूद रहे।






























