रायसेन में आदिवासियो के साथ असमाजिक तत्वों द्वारा निर्ममता से की गई हत्या घटना को लेकर आदिवासी समाज एवम् जयस द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय एवम् मुख्यमंत्री महोदय के नाम से कलेक्ट्रेट धार में डिप्टी कलेक्टर राहुल चौहान को दोषियों पर रासुका लगाकर फास्ट्रेक कोर्ट में सुनवाई करने एवम् परिवार को उचित मुआवजा राशि दी जाने हेतू आवेदन के माध्यम से बताया गया।
धार@साबिर खान
सामाजिक कार्यकर्ता विजय चोपड़ा द्वारा बताया गया की उक्त घटनाओं को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर कठोर कारवाई की जावे ताकि भविष्य में और किसी अन्य प्रकार की घटना आदिवासी समाज पर या अन्य किसी भी समाज बंधुओ के साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृति घटित ना हो। एक और प्रदेश सरकार आदिवासियो के हित की बात करती हैं दूसरी और आदिवासी समाज पर प्रदेश में लगातार शोषण की घटनाएं रुकने का नाम ही नही ले रही हैं वही धार जिले में वर्तमान में हुई लाबरिया में गोलीकांड आदि घटनाओं को लेकर भी पुलिस अधीक्षक महोदय धार को ज्ञापन के माध्यम से मिलकर अवगत करवाया गया। इस दौरान कुछ समस्याओं को लेकर तुरंत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित थानाप्रभारी से फोन पर कठोर कारवाई के निर्देश देकर किसी भी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों पर कठोर कारवाई हेतु आश्वाशन दिया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता विजय चोपड़ा, सरदारपुर जयस अध्यक्ष राजेंद्र गामड़, धार नगर अध्यक्ष सुरेश खराड़ी, धार ब्लॉक अध्यक्ष राहुल वसुनिया, नालछा जयस अध्यक्ष गोकुल गिरवाल, मिथुन मालिवाड़, जयस मीडिया प्रभारी दुर्गेश डोडियार,राज वसुनिया, प्रतीक चौहान, रवि डिंडोर, कृष्णा भाबर, विज्ज गिरवाल, महेश दांगी, श्याम वास्केल, किशोर डावर,गणेश, संजय, राजा, आदि समाज जन उपस्थित रहे।






























