Contact News Publisher
रंगपंचमी के त्यौहार पर केंद्रीय अवकाश न होने के बावजूद जिले की सबसे बड़ी शाखा गंज पोस्ट ऑफिस में समस्त स्टाफ अपने अपने कार्य पर ध्यान देने के बजाए होली खेलने में मग्न था।
बैतूल@टीम भारतीय न्यूज़
आदिवासी बाहुल्य जिला होने के कारण यहां छोटे ग्राहको का खाता होता है जो अपनी किस्त जमा करने आते है जिसके लिए उन्हें कई घंटे खड़े रहना पड़ा क्योंकि साहब तो होली का जाश्न मानाने में मग्न थे। रसीदी टिकट ख़रीदने के लिए आये ग्राहकों को भी बड़ी मुसीबत का सामना पड़ा क्योंकि कर्मचारी अपना काम पर ध्यान देने के बजाए होली खेलने में मग्न थे जिसके चलते शाखा में ग्राहकों की भीड़ लग गई। ग्राहक कई बार आवाज़ देते नज़र आये, ग्राहकों के बार बार बोलने पर भी किश्त जमा नही की गई और सर्वर बन्द होने का कारण बताया गया।






























