महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत काम करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मिनी कार्यकर्ता एवं सहयिका सरकार के उपेक्षित व्यवाहर के चलते आक्रोशित हो चली है वर्षों से अपनी जायज मांगों को लेकर लड़ाई लड़ रही महिला कर्मियों को आज तक न्याय नहीं मिला , जिसके परिणाम स्वरूप जिले की हजारों महिला कार्यकर्ताओं ने धार जिला मुख्यालय पर पहुंच कर त्रिमूर्ति नगर स्थित अभिव्यक्ति स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आरंभ कर दिया |
धार@साबिर खान
महिला कर्मचारी संगठन का आरोप है कि हम अपनी मांगों को लेकर वर्षों से ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करते आए हैं इसके उपरांत भी हमारी मांगों का आज तक निराकरण नहीं किया गया है , जिसके कारण हमें मजबूर होकर अपने हकों की लड़ाई के लिए अब अंतिम निर्णय लेना पड़ा |
म. प्र .बुलन्द आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका संगठन की जिला अध्यक्ष सोनू राजपुरोहित सहित हजारों की संख्या में जिलेभर से महिला कार्यकर्ता अपने-अपने साधनो से धार पहुंची |
लाख कोशिशों के बावजूद भी प्रशासन के अधिकारी नही रोक पाए महिलाओं के एकत्रितकरण को यह बात हम इसलिए कह रहे है की धार आंदोलन में भाग लेने पहुँची महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें अधिकारियों द्वारा नोकरी से हाथ धोने जैसी धौंस देकर घिनौनी हरकत की गई परन्तु महिलाओं पर इसका कोई असर नही हुआ और हजारो की संख्या में महिलाओं ने धार में धरना प्रदर्शन में भाग लेकर प्रशासन के अधिकारियों को खुली चुनौती दे दी | गौरतलब यह है कि कल तक महिलाओं की जायज मांगो के समर्थन में जो संगठन आगे आए थे वह अब किसी दबाव या अपने स्वार्थवश इनकी मांगो से किनारा कर चूके है इसके बावजूद भी म. प्र .बुलन्द आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगठन के कहने पर जिले भर से हजारो की संख्या में महिला कार्यकर्ता धार पहुँची जो तथाकथित संगठनो व प्रशासन के अधिकारीयों के लिए किसी तमाचे से कम नही है |
देखे वीडियो






























