Contact News Publisher
विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर उपभोक्ताओ को दिए गए न्याय के संबंध में विस्तृत रूप से बताया।
धार@साबिर खान
15 मार्च “विश्व उपभोक्ता दिवस” का अयोजन कलेक्टोरेट धार के सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला उपभोक्ता आयोग के पूर्व सदस्य हर्षा रूणवाल के मुख्य आतिथ्य तथा श्री दीपेन्द्र शर्मा पूर्व सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उपभोक्ता आयोग को जागरूक करने हेतु विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित जानकारियां प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि हर्षा रूणवाल द्वारा अपने उद्बोधन में उपभोक्ता आयोग द्वारा उपभोक्ताओ को दिए गए न्याय के संबंध में विस्तृत रूप से बताया। उपभोक्ता अधिकारों की उपयोगिता को रेखांकित किया। कार्यक्रम की थीम “नवीन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 एवं E-dakhil Portal की कार्यप्रणाली” थी। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के विभिन्न प्रावधानों तथा उपभोक्ता आयोग में प्रकरण दर्ज करने संबंधित जानकारी उपस्थित उपभोक्ताओं को दी गई।
इस अवसर पर धार जिले के विभिन्न उपभोक्ता संगठन के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के अंत में जिला आपूर्ति अधिकारी एस. एन. मिश्रा के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शालिनी सिंह राठौड़ के द्वारा किया गया।































