Contact News Publisher
घाटाबिलोद में श्री खाटू सरकार के भव्य कीर्तन एवं फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। गुरुवार को खाटू वाले श्याम सरकार का भव्य दरबार को आकर्षक विद्युत सज्जा व फूलो से सजाया गया। बाबा को छप्पन भोग की प्रसादी लगाई गई।इत्र व पुष्ववर्षा की गई दरबार महकता रहा।
घटाबिल्लोद@रिपोर्ट टीम भारतीय न्यूज़
सर्द रात्रि 8 बजे से श्याम प्रेमियो ने पावन ज्योत के दर्शन कर धोक लगाई। श्री श्याम परिवार घाटाबिलोद द्वारा आयोजित खाटूश्याम कीर्तन व फाग महोत्सव में बड़ी संख्या में ग्राम व आसपास के ग्रामो से आए श्याम प्रेमियों ने बाबा की ज्योत में आहुति डाल अपनी हाजिरी लगाई। कार्यक्रम में पधारे गायक कलाकार व संगीत पर संगत देने वाले सभी कलाकारों का श्री श्याम परिवार के द्वारा का सम्मान करने के बाद रात 8 बजे से घाटाबिलोद के शुभम मारू ने श्री गणेश वंदना से कीर्तन का श्रीगणेश किया जिसके बाद मक्सी से पधारे भजन गायक अमित पारीक ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है….खाटू वाले को दरबार माने भावे… सहित अन्य भजनों से श्याम के दरबार मे अरदास लगाई। श्याम प्रेमियों ने ताली बजाकर बाबा को रिझाया। जिसके बाद सीहोर से पधारे सचिन चेतन गुप्ता ने एक बार चले आओ फिर आके चले जाना
जाने नहीं दूंगा मैं जरा जाकर तो दिखलाना
एक बार चले आओ…..तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे,
तू लगे दूल्हा सा दिलदार सांवरे… सहित अनेक भाव भरे भजनों की प्रस्तुति दी
जिसके बाद बरेली उत्तरप्रदेश से प्रसिद्ध भजन गायिका अंजलि द्विवेदी ने जब अपने भजन शुरू किए तो श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। उन्होंने बोलो बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय, नजरें जरा मिला ले श्याम खाटू वाले अपना मुझे बना ले श्याम खाटू वाले,बोलो बोलो प्रेमियो श्याम बाबा की जय..,मेरे श्याम का बंगलो खाटू में..,दिल साडा चोरी हो गया खाटू के मंदिर में..,बाबा के श्याम के दरबार मे मची रे होली के भजनों से खाटू की धमाल की गई जिस पर श्याम प्रेमी फूलो से होली का रंग चढ़ गया भजनों के साथ ही अंजलि द्विवेदी ने हाथ में श्रीराम जी का भगवा ध्वज ले कर राम राज फिर आएगा,केसरिया लहराएगा भजनों के साथ कहा कि वो दिन दूर नही प्यारे जब कलयुग में राम राज्य आएगा भजनों की प्रस्तुति दी जिस पर पूरा पंडाल भगवा ध्वजो से भगवामय हो गया और कहा कि अब हमारे देश मे अब हिंदुत्व को आगे बढाने के लिए ऐसे ऐसे साधु व मंत्री आ रहे है तो आगे क्यो नही बढेगा..
कीर्तन में श्रद्धालु जमकर झुमें ओर नाचते गाते रहे पूरा पांडाल बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा। जिसके बाद अल सुबह महाआरती के पश्चात प्रसाद का विरतण कर भजनसंध्या का समापन हुआ। वही कीर्तन में सुरक्षा की दृष्टि से घाटाबिलोद चौकी का समस्त स्टाफ भी सेवा में लगा रहा ।






























