Contact News Publisher
आज अतिक्रमण हटाने को लेकर सामाजिक संगठनों ने भीमपुर में धरना प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान लोग उग्र हो गए और तोड़फोड़ कर दी।
बैतूल@राहुल नागले
घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों का पुलिस बल और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं ।बताया जा रहा है कि दिन में सामाजिक संगठनों के द्वारा रैली निकाली गई और अतिक्रमण हटाने की मांग की गई । शाम को प्रदर्शन उग्र हो गया और प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया और कुछ दुकानों में तोड़फोड़ कर दी । प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने अश्रु गैस के गोले छोड़े साथ ही बल प्रयोग किया गया समाचार लिखे जाने तक उग्र प्रदर्शन जारी था । जानकारी मिली है कि कुछ दुकानों में आगजनी की घटना भी हुई है उग्र प्रदर्शन चलने के कारण अधिकारी काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं ।






























