विश्व विख्यात हज़रत सैय्यद बैंगलोरी मस्तान कलंदर रहमतुल्लाह अलैह महेश्वर का 7 वा सालाना उर्स मुबारक 18 फरवरी 2022 से 21 फरवरी 2022 तक मनाया जाएगा।
महेश्वर@टीम भारतीय न्यूज़
चार दिवसीय उर्स के पहले दिन 18 फरवरी को बैंगलोर वालो की जानिब से नूरानी संदल और लंगर होगा। 19 फरवरी को चादर संदल बाबा बैंगलोरी मस्तान खिदमत समाज सेवा समिती महेश्वर की जानिब से होगा। 20 फरवरी को सूफियाना कव्वाली सरफराज चिश्ती और हाजी टिम्मू गुलफाम अपने कलाम पेश करेंगे।
उर्स के अंतिम दिन 21 फरवरी को मेहफिले रंग होगा और उसके बाद लंगर ऐ मस्तान शुद्ध शाकाहारी भंडारा होगा उसके बाद उर्स का समापन होगा।उर्स सदर इकबाल शैख सनावद वालो की सदारत में संपन्न होगा।बैंगलोरी बाबा मस्तान खिदमत समाज सेवा समिती महेश्वर कमेटी से जुड़े खास इंदौर के अय्यूब भाई गुलाब टी रमेश दादा चौहान और शफी खान (छोटू भाई) फारुख भाई अलवासा नासिर बाबा नासिर भाई घोड़े वाले लंगर कमेटी सदर अयाज बाबा रफीक बाबा गौतमपूरा बड़वाह से सैय्यद मजहर अली मस्तान भाईजान सनावद से जाहिद पहलवान महेश्वर से करामत खान नदीम अंसारी मुदस्सर खान ने सभी हजरात से उर्स में शामिल होने की अपील की है।
उक्त जानकारी रब्बानी अशरफी महेश्वर ने दी।






























