Contact News Publisher
मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एक दिवसीय दौरे पर आज सुबह मांडू पहुँचे |
धार@साबिर खान
श्री पटेल के मांडू पहुँचने पर हेलीपैड पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। श्री पटेल जहाज महल,हिंडोला महल,तवेली महल,चंपा बावड़ी,रूपमती महल,बाज बहादुर महल का अवलोकन करेंगे , इसके पश्चात दोपहर 2 बजे मालवा रिसोर्ट में अधिकारीयों से चर्चा करेंगे।
राज्यपाल श्री पटेल नालछा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर ग्राम कागदीपुरा पहुँचेगे जहाँ शासकीय विद्यालय,आंगनवाड़ी व बावड़ी का अवलोकन करेंगे। दोपहर 3.45 पर मांडू से खरगोन के लिए प्रस्थान करेंगे।






























