Contact News Publisher
आज बुधुवार को नगर के पुनर्वास स्थल पर नवीन नगर परिषद कार्यालय भवन का लोकार्पण होगा।
धरमपुरी@जफर अली
मुख्यनगर पालिका अधिकारी रामप्रशाद भावरे ने जानकारी देते हुए बताया की वर्तमान में नगर परिषद कार्यालय भवन कार्य की दृष्टि से काफ़ी छोटा पड़ता था जिसको देखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदों के प्रयासों से उक्त नवीन भवन पुनर्वास स्थल पर निर्मित किया गया। जिसका आज सांसद छ्तरसिंह दरबार के मुख्य आतिथ्य में एवं क्षेत्रीय विधायक पांचीलाल मेड़ा के विशेष आतिथ्य में लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष शब्बीर पहलवान होंगे।






























