Contact News Publisher
नर्मदा जयंती पर नगर सहित क्षेत्र के नर्मदा तटों पर प्रात: से ही धार्मिक आयोजनों की धूम के साथ जीवनदायिनी माँ नर्मदा की जयंती पर धार्मिक नगरी प्रात: से ही भक्ति में लीन रही।
धरमपुरी@जफर अली
नर्मदा तटों पर ब्रह्म मुहूर्त से धार्मिक आयोजन शुरू हो गए थे जो देर रात तक चलते रहे। श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में हवन-पूजन, भजन-कीर्तन व भंडारे सहित अन्य धार्मिक आयोजन किए गए । इसी तारतम्य में नगर की मां नर्मदा सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रातः नर्मदा मैया का दुग्धभिषेक दोपहर में चुनरी यात्रा जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नर्मदा तट पर चुनरी के लाभार्थी क्षेत्रीय विधायक पांचीलाल मेड़ा द्वारा पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न हुई। साथ ही नर्मदे हर बाबा भक्त मंडल, नागेश्वर भक्त मंडल व टाटम्बरी आश्रम खतड़गांव में भी नर्मदा मैया का अभिषेक, दीपदान, पूजन, अर्चन, व चुनरी ओढ़ाने के साथ महाआरती एवं महाप्रसादी का वितरण किया गया।






























