ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी ने अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी को पत्र लिखकर मांग की है कि इस वर्ष जुलाई माह में होने वाले हज के लिये भरे जा रहै आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी को बढ़ाकर 20 फरवरी तक किया जाए, उल्लेखनीय है कि हज कमेटी के माध्यम से हज पर जाने वाले आवेदकों के लिये आवेदन की प्रक्रिया 01 नवम्बर से प्रारंभ है ।
धार@साबिर खान
पत्र के हवाले से सोसायटी के चैयरमेन मुकीत खान ने बताया कि विगत दो वर्षों से अन्य देशों की तरह भारत से भी हज यात्रा न होने तथा हज आवेदन के प्रारंभिक दौर में देश मे ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए आवेदकों ने हज आवेदन में कोई उत्साह नही दिखाया, अब चूँकि हज यात्रा 2022 के संकेत मिल रहै है जिस कारण लोगों में रुचि बड़ रही है, इसके दृष्टिगत हज आवेदन की निर्धारित तिथि 31 जनवरी को बढ़ाकर 20 फरवरी किया जाना आवेदकों के हित में बेहतर निर्णय होगा, इस आशय की कॉपी केंद्रीय हज कमेटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी भेजी गई है ।
सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़ ने बताया हज आवेदन के लिये आवेदक के पास स्वयं का वैध पासपोर्ट, आधार कार्ड,पैन कार्ड, बैंक खाता या कैंसल चेक, दोनो डोज़ लगे वैक्सीन सर्टिफिकेट, व्हाइट बे ग्राउंड वाला पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो, ब्लड ग्रुप की जानकारी होना आवश्यक है, प्रत्येक आवेदक के लिये पंजीयन शुल्क 300/- है ।


































