धार अपर कलेक्टर सलोनी सिडाना ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के अंतर्गत कुक्षी तहसील के ग्राम बाग की मीना पति नितेष कुमरावत को बीमारी के ईलाज के लिए एक लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसी प्रकार धरमपुरी तहसील के ग्राम साला के राजेन्द्र सिंह पिता भूरेसिंह चैहान को बीमारी के ईलाज के लिए 65 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।