ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की मध्यप्रदेश इकाई के तत्वाधान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, 10 संरक्षकों की उपस्थिति में सोसायटी के अलग-अलग जिलों से आए अध्यक्षों का साफा बाँध एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया, सम्मेलन के अध्यक्ष हाजी ज़ाहिद खान पठान, नीमच थे।
धार@साबिर खान
सम्मेलन संयोजक सैयद रियाज़ ने बताया कि हज़रत नज़मुद्दीन शाह कलंदर सरकार नालछा शरीफ़ ज़िला धार कैम्पस में सुबह 11 बजे से आयोजित सम्मेलन में हज वेलफेयर सोसायटी से जुड़ हज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये इलियास खान पठान नीमच, अब्दुल रज़्ज़ाक़ सिद्दीकी बुरहानपुर, मोहम्मद एजाज़ (बाबू भाई) धार, डॉ. मोहम्मद अशफ़ाक़ अहमद ग्वालियर, डॉ.एजाज़ खान सेंधवा ज़िला बड़वानी, डॉ.मुख्तार शेख खरगोन, मुस्तक़ीम मुगल अलीराजपुर को कामयाब कप्तान अवार्ड देकर सम्मानित किया गया, चिराग़ कंस्ट्रक्शन कंपनी इण्डिया के सौजन्य से दिए गए अवार्ड बतौर स्मृति चिन्ह हम क़दम अवार्ड के रूप में सभी उपस्थित सदस्यों को दिए गए । सम्मेलन में उपस्थित मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर ज़ोया खान, पाडल्या ज़िला खरगोन और डॉक्टर खुशबू फरदीन खान को हज टूर्स कार्पोरेशन और मुफ़्ती सज्जाद साहब की ओर से स्मृति चिन्ह दिए गए।
सम्मेलन में महमूद सेठ गोगावां ज़िला खरगोन, महमूद ज़करिया राणापुर ज़िला झाबुआ, मोहम्मद मोईन मतीन बुरहानपुर ज़ाकिर खान, खरगोन, अल्ताफ़ आज़ाद, खरगोन, जाबिर शेख, देवास, शबनम खान जावरा जिला रतलाम, साबिर हुसैन साबरी इंदौर, मोहम्मद आरिफ मंसूरी खाचरौद ज़िला उज्जैन, अब्दुल रहीम तिगाले बड़वानी लियाकत हुसैन, ग्वालियर सम्मेलन संरक्षक के रूप में उपस्थित थे, इस मौके पर असलम शेख, बड़वानी, अनवर जिंद्रान, खरगोन, आबिद शेख बड़नगर ज़िला उज्जैन, अब्दुल गफ्फार खत्री सेंधवा ज़िला बड़वानी, मोहम्मद निज़ाम, खरगोन, इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर ज़ाहिद खान महेश्वर ज़िला खरगोन, रियाज़ उल हक़ अंसारी बुरहानपुर, मोहम्मद अनीस बुरहानपुर, इंतेखाब अली, खण्डवा कयामुद्दीन क़याम, खरगोन, आज़म खान नीमच, नाहर खान मंसूरी, नीमच, सैय्यद ताहिर अली,रतलाम अनीस खान कसरावद ज़िला खरगोन, सैय्यदा बिल्किस रतलाम, सलीम हनफ़ी बड़वानी, आलम मोहम्मद रतलाम, फिरोज़ खान भीकनगांव ज़िला खरगोन, फरियाद अली नीमच, डॉ.शफ़ी शेख क़ादरी सेंधवा ज़िला बड़वानी, मोहम्मद सलीम राणापुर ज़िला झाबुआ, असरार खान सेंधवा ज़िला बड़वानी, साजिद राजधानी सेंधवा ज़िला बड़वानी, शकील शेख खरगोन, हामिद अख्तर मंसूरी,नीमच मोहम्मद ज़ुबैर रहमानी, इंदौर उबैद रहमानी,इंदौर ज़ुबैर क़ुरैशी,धार आज़म शेख राही,धार वसीम शेख,धार आदि मौजूद थे,
सम्मेलन में हम क़दम सामाजिक ख़िदमत कमेटी की ओर से समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखीनय कार्यो के लिये सैय्यद रियाज़, धार मोहम्मद शाकिर ज़िन्दरान खरगोन, मोहम्मद अमजद खान पहलवान खरगोन एवम मुकीत खान खण्डवा को शाल,प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो भेंट किये गए..

सम्मेलन की शुरुआत मौलवी अज़ीम साहब, इंदौर ने कुरआन ए पाक की तिलावत से की, नात ए पाक जुम्मा जी, शबनम खान जावरा रतलाम ने पढ़ी, सम्मेलन में मानव सेवा के कार्यो में सामाजिक कार्यकर्ताओं के योगदान पर मौलवी अज़ीम साहब ने रौशनी डाली, हज उमराह पर कोरोना प्रोटोकॉल का असर विषय पर साबिर हुसैन साबरी ने अपनी बात रखी, सम्मेलन को ज़ाकिर खान, अल्ताफ़ आज़ाद, सैय्यद रियाज़ ने सम्बोधित किया, सम्मेलन का सफल संचालन महबूब खान, खरगोन ने किया ।
हज व तालीम से जुड़ी संस्था ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी ने वर्ष 2022 को मुस्लिम शिक्षा जागृति वर्ष के रूप में मनाए जाने की घोषणा की ।
एबाद अहमद
सेक्रेट्री जनरल- ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी






























