शनिवार को सम्माननीय परिषद सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवम पत्रकार बंधुओ द्वारा नगर परिषद धरमपुरी जिला धार के माध्यम से शासन निर्देशानुसार स्वच्छता जन जागरण हेतु।
धरमपुरी@जफर अली
दौड़ेगा मध्य प्रदेश – जीतेगा मध्य प्रदेश अन्तर्गत 25 दिसंबर को प्रातः 9:00 बजे से राजबाड़ा चौक, शर्मा चौपाटी, बस स्टेंड धरमपुरी तक स्वच्छता के लिए प्लॉग रन जन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव
प्लॉग रन अंर्तगत निकलने वाली रैली को अध्यक्ष शब्बीर पहलवान एवं राम प्रसाद भावरे द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नगर को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए हमारे इस प्लॉग रन में पार्षद अखिलेश जगताप, करण सिंह वास्केल, पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र पटेल, अन्य नागरिक शाबाज खान, नगर परिषद के कर्मचारी, एनजीओ से धनराज सिंह, मोनाली सिंह, विजय खांडे, जुनैद खान, शरीफ मोहम्मद, अल्पेश भावसार, राजेन्द्रशर्मा,आकाश शर्मा, सुरजीत वर्मा, योगेश बुंदेला, सज्जन सिंह बघेल, प्रशांत शर्मा अनिल वर्मा, अरविंद कानूनगो, उमेश वर्मा, कमलेश भावसार, अतिक खान एवम् नगर परिषद के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव कार्यक्रम का आभार राम प्रसाद भावरे मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा किया गया।






























