Contact News Publisher
“मौका दीजिये अपने खून को, किसी की रगों में बहने का ये लाजवाब तरीका है, कई जिस्मों में ज़िंदा रहने का” शायरी की इन्हीं लाइनों को चरितार्थ करते हुवे धार शहर के युवा समाजिक कार्यकर्ता और आर.के बस के मालिक तमीम खान साहब की जानिब सेकड़ो बार रक्तदान किया जा चुका है।
धार@साबिर खान
इस बार धार जिले की कुक्षी की रहने वाली बहुसंख्यक समाज की महिला को ब्लड की जरूरत होने की सूचना जैसे ही तमीम खान को प्राप्त हुई वो तुरंत रक्तदाता करने रात्रि के समय ही धार के महाजन हॉस्पिटल में पहुंच गए और सही समय पर रक्तदान कर मदद की साथ ही हिन्दू मुस्लिम एकता को कायम रखते हुए इंसानियत की मिसाल पेश की। तमीम खान धार शहर के वो समाजिक कार्यकर्ता है जो समाज सेवा के साथ साथ रक्तदान करने में भी हमेशा तत्पर रहते है तमीम खान का कहना है की समाज के सभी युवाओं को रक्तदान करना चाहिए रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है साथ ही आपकी ये एक छोटी सी कोशिश काई लोगो की जान बचा सकती है।






























