बलाई समाज महासंघ जिला इकाई धार के तत्वाधान मे तहसील इकाई धरमपुरी द्वारा सांवरिया कॉलोनी खलघाट मे विशाल युवक -युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया।
धरमपुरी@जफर अली
जिसमे धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा आदि दूर दराज जिलों से समाज जनो व युवक, युवती ने बड़ी संख्या मे हिस्सा लिया!करीब 200से अधिक युवक -युवतियों ने अपना पंजीयन कराया!सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा बाबा साहब के चित्र पर पुष्प माला चढ़ाई व दीप प्रज्जलित कर कार्यकर्म का शुभारम्भ किया!इस अवसर मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्रीव विधायक डॉ विजयलक्ष्मी साधो,महासंघ के रास्ट्रीय अध्यक्ष अमृतलाल बवीसा,विशिष्ट अतिथि के रूप मे जीतेन्द्र गेहलोत, डॉ जी. एस. गाठिया,नेमीचंद नागराज, एस. सी. ओसले, रमेशचंद्र पांटेल,नारायण वर्मा, राजेश कोचले, राम पगारे,हरीश खांडेकर, किशोर गाडगे,मनोज गोयल,बी आर .वर्मा, गणेश कनुड़े, बेला देवी, विशेष अतिथि थे! महासंघ के जिला धार के अध्यक्ष फत्तू सिंह जगदाले द्वारा कार्यक्रम क़ी अध्यक्षता क़ी गई!सर्वप्रथम मंच से धरमपुरी तहसील इकाई द्वारा आतिथियो ओर समाज के वरिष्ठजनों का पुष्पमालाओ से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सम्बोधित किया गया। दूर दूर से आये युवक, युवतिओं ने मंच से अपना -अपना परिचय दिया,अतिथियों ने कैलेंडर व किताब का विमोचन किया समिति के सरक्षक एस. सी चौधरी द्वारा अतिथि परिचय दिया!खलघाट इकाई बलाई समाज के द्वारा यह तीसरा युवक युवती परिचय सम्मेलन था जिसकी उपस्थित सभी ने सराहना कि अध्यक्ष विक्रम वर्मा,उपाध्यक्ष कमलेश झामरे, कोषाध्यक्ष हेमराज पाण्डेय,सचिव संजू भार्गव,राहुल जगदाले,मिडिया प्रभारी पवन सावले,अमित निरमोले, शेखर निरमोले,मनीष भार्गव आदी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर सम्मेलन को सफल बनाया!संचालन कुक्षी तहसील अध्यक्ष शांतिलाल दोने किया एवं आभार धरमपुरी तहसील अध्यक्ष विक्रम वर्मा ने माना!सम्मेलन मे जिले व तहसीलो से अध्यक्ष व पदारिकारी भी उपस्थित थे!उक्त जानकारी तहसील अध्यक्ष विक्रम वर्मा द्वारा दी गई।































