Contact News Publisher
शहंशाहे मालवा मौलाना कमालुद्दीन चिश्ती र.अ. का सालाना 690 उर्स इस वर्ष भी कोरोना महामारी के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुवे सांकेतिक रूप से मनाया जाएगा कोरोना के लगातार बड़ते मरीजो ओर नए वेरिएंट के आने के कारण उर्स कमेटी की कार्यसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
धार@साबिर खान
उर्स कमेटी के वरिष्ठ अध्यक्ष निसार अहमद एडवोकेट ने बताया की महामारी के बड़ते प्रकोप को रोकने के लिए कमेटी ने प्रशासन का सहयोग करते हुवे उर्स के सभी कार्यक्रमो को निरस्त किया है कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया है कि सांकेतिक रूप से दिनाक 23 दिसंबर 2021 गुरुवार को सिर्फ एक दिन बाबा के आस्ताने पर चादर चढ़ा कर उसी दिन रंग और कुल की फातेहा के साथ उर्स का समापन कर दिया जाएगा वही व्यापारिक मेला भी निरस्त कर दिया गया है।
उर्स कमेटी के अध्यक्ष निसार अहमद ने उर्स में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है मास्क लगाए और कोरोना संबंधित सावधानीया रखे और टीकाकरण भी करवाए।






























