Contact News Publisher
हज सेवा कार्यो से जुड़े ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मुकीत खान, खण्डवा और राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़, धार 28 नवम्बर को इंदौर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किए जायेंगे।
धार@साबिर खान
ज़िला मीडिया प्रभारी आज़म शेख “राही” ने बताया कि स्थानीय समाजसेवियों की संस्था द्वारा प्रेस क्लब परिसर में एकेडमिक सॉल्यूशन एवम सम्मान समारोह का आयोजन सुबह 10.30 बजे से रखा गया है जिसके प्रथम चरण में विदेश में मेडिकल शिक्षा एवम स्किल इण्डिया स्कीम पर अतिथियों के वक्तव्य होंगे, दूसरे एवम तीसरे चरण में हज, शिक्षा एवम सेवा के अलग-अलग क्षेत्रो से जुड़े मध्यप्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह के साथ ही केंद्र, राज्य शासन की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी तथा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन रहेगा।






























