कॉलोनी में असामाजिक तत्वों और शराबियों के आतंक से परेशान रहवासी ने मुख्य कार्यपालन यंत्री दमोह के माध्यम से लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव, कलेक्टर दमोह, पुलिस अधीक्षक दमोह के नाम ज्ञापन सोपा।
दमोह@चतुर्भूज बिट्टू दुबे
पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के रहवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया की कई सालों से सुबह से लेकर शाम तक और रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है और शराब खोरी भी होती और कॉलोनी में रहने वाले सभी पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों के साथ कई बार बदसलूकी कई बार पैसों की मांग जैसी घटनाएं कई बार हो चुकी है और शाम के समय असामाजिक तत्वों का ज्यादा ही जमावड़ा लगता है कॉलोनी का माहौल ईसा है कुछ भी बयां नहीं कर सकते ऐसा लगता है कि कसाई मंडी के बाद दूसरा संदिग्ध एरिया पीडब्ल्यूडी कॉलोनी है। अपनी समस्या को बताते हुए अनुरोध किया है कि कॉलोनी वासियों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए और इन असामाजिक तत्वों से कॉलोनी को मुक्त कराया जाए जिससे यह रहने लायक वातावरण और शांतिपूर्ण बन सके । इस समस्या जल्द से जल्द निराकरण कर असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की मांग की है।






























