म.प्र.शासन राजस्व विभाग की पहल पर आमजन की समस्या को देखते हुए प्रदेश में भू-अभिलेख (रिकॉर्ड) शुद्धिकरण करण पखवाड़ा 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक मनाया जाएगा।
धरमपुरी@जफर अली
इस आशय की जानकारी बुधवार को जनपद पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में धरमपुरी तहसील के नवागत नायब तहसीलदार सुरेश नागर ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि इसके अंतर्गत फौती नामांतरण, भूस्वामी नाम सुधार, खसरा रकबा एवं नक्शा संबंधित त्रुटियों का सुधार, व्यपवर्तन डाटा एंट्री, डाटा परिमार्जन, खसरा क्षेत्रफल सुधार( शून्य रकबा), रिक्त भूमि स्वामी, सक्रिय मूल एवं बटांक खसरा, मिसिंग खसरा, भूमि प्रकार एवं भूमि स्वामी प्रकार संशोधन, अल्फा न्यूमैरिक खसरा, नक्शा तरमीम आदि में जो त्रुटियां है उसे इस पखवाड़े के अंतर्गत सुधारा जाएगा। अभिलेखों में त्रुटियों के चलते नागरिकों को अभी शासन की पीएम किसान फसल बीमा योजना व अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं होना, बैंक से ऋण प्राप्त करने में समस्या, नामांतरण, बंटवारा प्रकरणों में कार्य करने में क्षेत्रीय कर्मचारियों को कठिनाई होना आदि है। अभिलेख में त्रुटि सुधार के बाद इन समस्याओं से निजात मिलेगी। बैठक में मुख्य रूप से आर.आई. निर्मल शर्मा, आलोक जोशी, समस्त हल्का पटवारी, तहसील कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व मिडियाकर्मी उपस्थित थे।






























