मूल कार्य तो करना ही पड़ेगा। कुछ शिकायतें है, यह बात मुझे समझ नहीं आतीं है, शिकायतों के डीटेल पता होना चाहिए, पूरी जानकारी के साथ बैठक में आएं। #Collector #Dhar डॉ पंकज जैन के नाराजगी भरे ये अल्फाज उन अधिकारियों के प्रति थे जो कि सीएम हेल्पलाइन में उनके विभागों से रिलेटेड शिकायतों का प्रॉपर ब्योरा पूछने पर भी नहीं बता पा रहे थे।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में जिले का अच्छा प्रदर्शन मतलब लोगों में संतुष्टि का भाव है। आप,आपके पास समस्या शिकायत लेकर आने वाले व्यक्ति की तरह आम बनकर सोचे,खुद ब खुद मदद का भाव आ जाएगा। इसी तरह समयावधि के पत्रों के जवाब उत्तरा पोर्टल पर दर्ज किए जाएं।मैं मीटिंग में संबंधित विषय पढ़ कर आता हूं आप सभी से अपेक्षा है कि अच्छे से होमवर्क कर ही मीटिंग में उपस्थित हो।
कलेक्टर ने डूडा के परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए कि नगरीय निकायों में खाली प्लाॅट में गंदगी का ईशु है,उसमें संबंधित नगर पालिका को निर्देश दिए जाए कि वे उसकी साफ-सफाई करवाना सुनिश्चित करें । मौसमी बीमारी एवं डेंगू को दृष्टिगत रखते हुए जिले में इस प्रकार की सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। सीएम हेल्प लाईन के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए जिला एवं ब्लाक स्तर पर काॅल सेंटर बनाया जाए। जहाॅ से रेंडमली एल वन अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण के लिए काॅल जाते रहे। सभी जिला अधिकारी उत्तरा पोर्टल पर सप्ताह के लास्ट वर्किग डे तक शिकायत का रिस्पांस फिड कर दे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण जवाब प्रस्तुत किया जाए। सीएम हेल्प लाइन के प्रकरण में किसी भी स्थिति में जिले की स्थिति शुरुआती पायदान पर रहे। इस पर सभी विभागीय अधिकारी फोकस बनाए रखे। जिन शिकायतों में निम्न गुणवत्ता का जवाब प्रस्तुत किया गया है। उन शिकयतों का पुनः गुणवत्तापूर्ण जवाब फीड किया जाए। शिकायतकर्ता, हितग्राही को सही रिस्पांस मिले यह सिस्टम इन लोगों के लिए ही बना है। उसके महत्व को समझे। जो विभाग लास्ट या डी ग्रेड में वह अपने ग्रेड में इम्पूर्व कर स्थिति में सुधार लाए। सभी विभाग प्रमुख जनप्रतिनिधियों के पत्रों का जवाब समय सीमा में प्रस्तुत करें।
कलेक्टर डाॅ जैन ने कहा कि सभी अधिकारी बैठकों में समय पर उपस्थित रहे । किसी भी असमंजस की स्थिति में मुझसे पुछने में झिझक न रखे और बेहतर तरीके से अपना कार्य करें। फिल्ड स्टाॅफ की सेलरी, स्वत्वों का भुगतान टाईमली किया जाए। फील्ड में जो अमला लगा है उनकी सुरक्षा का ध्यान रख कर कार्य लिया जाए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आशीाष वशिष्ट, अपर कलेक्टर सलोनी सिडाना सहित जिला अधिकारी मौजूद रहे।






























