स्व. बाबूलाल जी भार्गव की स्मृति में धार शहर के किला मैदान पर दो दिवसीय फुटबाल मैच का आयोजन किया गया।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
मंगलवार को प्रथम दिन जूनियर टीम के मैच हुए जिसमें 4 टीमों ने भाग लिया, जिसमे कैमलिया इंटरनेशनल स्कूल शेरगढ़, लिटिल शटलर ग्रुप, मालवा बी एवं किला मैदान धार की टीमों ने भाग लिया, जूनियर ग्रुप का फाइनल मैच मालवा भी और लिटिल शटलर ग्रुप के बीच हुआ इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें 2-2 से बराबर रही, निर्णय पेनल्टी शूटआउट में हुआ जिसमें लिटिल शटलर ग्रुप विजेता रहा ।वहीं बुधवार को हुए सीनियर ग्रुप के मैचों में चार टीमों ने भाग लिया जिसमें अर्जुन कॉलोनी, सरदारपुर, बदनावर और मालवा क्लब धार ने भाग लिया, प्रथम मैच अर्जुन कॉलोनी और सरदारपुर के बीच हुआ दोनों टीमें प्रथम हाफ़ में बराबर रही, दूसरे हाफ में सरदारपुर ने दो गोल लगाकर 2-0 से जीत हासिल कर ली। दूसरा मैच बदनावर और मालवा क्लब के बीच में हुआ जिसमें मालवा क्लब 3-0 से विजय रहा। शाम को स्पर्धा का फाइनल मैच खेला गया फाइनल मैच मालवा क्लब और सरदारपुर के बीच हुआ जिसमें मालवा क्लब ने शुरू से ही सरदारपुर पर दबाव बनाकर रखा मैच शुरू होने से होते ही तीसरे मिनट में मालवा क्लब ने पहला गोल लगाया, प्रथम हाफ खत्म होते-होते मालवा 3-0 से बढ़त बना चुकी थी, दूसरे हाफ़ में मालवा क्लब ने दो गोल और दाग दिए, मैच के अंतिम समय में सरदारपुर ने एक गोल लगाया और मैच 5-1 से मालवा क्लब ने जीत लिया। मालवा क्लब की ओर से मोहित यादव ने दो गोल, मनोज चौहान ने दो गोल, और विश्वप्रताप भाटी ने एक गोल लगाया । फाइनल मैच में मुख्य अतिथि पूर्व सीसीबी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुंदेला, विशेष अतिथि पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह डंग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर सिंह छाबड़ा, समाजसेवी हरिराम पटेल, अजय सिंह ठाकुर, पार्षद बिहारी भाई डोडिया, बंटी डोड, सुनील चौहान थे। मैच शुरू होने से पहले अतिथियों ने स्व. बाबूलाल जी भार्गव के चित्र पर माल्यार्पण किया, मैच समाप्ति के बाद अतिथियों ने विजेता उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरण कर इनामी राशि भेंट की। इस दौरान ओम प्रकाश मकवाना, अविनाश वर्मा, विजय व्यास, रामचंद्र वर्मा, ऋषि भार्गव, मनीष भार्गव, सुंदर रायकवार, संतोष राव, शेलेन्द्र पाल, श्रीजीत तोमर, महावीर बुंदेला, मुकेश सिसोदिया, राजेश कामदार, महेंद्र चौहान, मनोज चौहान, दुर्गेश वर्मा, कृष्णा सुजान, लखन भाटिया, लेखराज मकवाना, मोहित यादव सहित खिलाड़ी और दर्शक मौजूद रहे।






























