मंगलवार प्रातः 11.00 बजे आल इण्डिया इन्टसीट्युट आफ लोकल सेल्फ गर्वनमेंट भोपाल म.प्र. के द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन नगर परिषद सभाकक्ष में एलईडी के माध्यम से किया गया।
धरमपुरी@जफर अली
आल इण्डिया इन्स्टीट्यूट आफ लोकल सेल्फ गर्वनमेंट , एमपीयूडीसी एवं वल्ड बैंक के वित्तीय सहयोग से संयुक्त तत्वाधान में आउटरीच कैम्पेन प्रोजेक्ट के माध्यम से हाउसहोल्ड सीवरेज कनेक्शन कराने हेतु नागरीको को जागरूक करना तथा इस सीवरेज कनेक्शन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक तथा भौगोलिक लाभ को जनता तक पहुचाना मुयख् उदृदेश्य है। जैसे -जैसे आधुनिकीकरण और शहरीकरण हुआ, वैसे-वैसे हमारे कारखानों से निकलने वाली गंदी नालियों का पानी, हमारे पर्यावरण एवं जलाशयों को दूषित कर रहा है, जिसके कारण आज हमारा जीवन नर्क जैसा बनता जा रहा है
सीवरेज कनेक्शन आखिर हे क्या ? घरो, मोहल्लो, कल-कारखानों से निकलने वाले गंदे पानी एवं पदार्थो को सीवरेज लाईन के द्वारा शहरो से बाहर निकालकर, उपचार किया जाता है औ अंत में नदियों में प्रवाहित कर दिया जाता है।
शहर के सभी नागरिको से अपील है कि अपने-अपने घरों में सीवरेज कनेक्शन अवश्य करायें। हम एक ऐसी जीवन रेखा खींचना चाहते है, जहाॅ सबका सम्मान, सबका सहयोग, समता, शांति, एकता, समानता एवं सम्प्रभुता हो।
हम सभी नागरीको से अपील करते है कि सीवरेज कनेक्शन अवश्य करायें और अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ्य बनाएं। एक अच्छे नागरीक होने का कर्तव्य निभाएं।
इस महतवपूर्ण सेमिनार में तैयब हुसैन मास्टर ट्रेनर प्रोजेक्ट काॅआर्डिनेटर के द्यद्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही फिल्ड एक्ज्युकेटीव धनराज, मोनाली, दीपक बुन्देला एवं दीपक नायडे डिप्टी काॅआर्डिनेटर, रामप्रसाद भावरे मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अध्यक्ष शब्बीर पहलवान, उपाध्यक्ष तिलोक पिपले, पार्षद बाबु खान, करणसिंह वास्केल, अखिलेश जगताप, नौशाद बादशाह, हेमलता दिनेश वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम वर्मा, संजय सोनी, पत्रकार सैयद जफर अली, शहिद पठान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति सरीता पटव, फरीदा खान, सरस्वती कटुकिया, सुपरवायजर सुनिता भवेल उपयंत्री पंकज शर्मा, राजस्व उपनिरीक्षक मुबारीक खान एवं न.प. के अन्य कर्मचारी उपस्थित थें।






























