माँ अन्नपूर्णा रोगी सेवा व पारमार्थिक संस्थान धामनोद ने शुक्रवार को उप जेल धरमपुरी में बन्दी भाइयों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया।
धरमपुरी@जफर अली
बन्दीगृह में 99 कैदी भाइयों को सेवा संस्थान की मेनेजर कविता तोमर व रिया तोमर ने तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधे। सेवा संस्थान की ओर से बन्दियों से नशा मुक्ति के संकल्प पत्र भरवाकर उन्हें सद्साहित्य के रूप में श्री हनुमान चालीसा व अन्य धार्मिक पुस्तकें भेट की। संस्थान अध्यक्ष दीपक प्रधान ने कैदियों भाइयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप जरूर चिंतन मनन करे की आपने जो अपराध किया जिसके कारण आपको जेल में आना पड़ा, ऐसा नही करता तो आज में अपने माता पिता व परिवार के साथ रहता, साथ ही संकल्प लें कि आगे जीवन मे ऐसी गलती कभी नही करुंगा। श्री प्रधान ने एक भजन प्रस्तुत किया जिसे सभी बन्दी भाइयो ने ताली बजा कर दोहराया। इस अवसर पर प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, जेल मेन गेट पर उप जेलर श्रीमतीं लक्ष्मी सिंह व स्टाफ का मोती की माला, दुपट्टा व तिरंगा टोपी पहनाकर व संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया व सभी को स्वल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम मैं संस्थान के सचिव ऋषि पटेल, मुकेश शर्मा जेल के मुख्य प्रहरी नयनसिंह, मनोहर बड़ोले प्रहरी हमीदखांन, सीमा मंडलोई आदि उपस्थित थे।। संचालन श्री प्रधान ने किया, आभार श्री पटेल ने माना। जानकारी सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष विजय नामदेव ने दी।






























