ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरमपुरी द्वारा 20 अगस्त 1977 को इंदिरा गांधी के घर जन्मे भारत रत्न से सम्मानित राजीव गांधी जी की 77 वीं जयंती दिनांक 20 अगस्त 2021 को सद्भावना दिवस के रूप में नगर परिषद कार्यालय में मनाई गई ।
धरमपुरी@जफर अली
जिसमें स्व. राजीव गांधी जी के फोटो पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रचलित किया गया तत्पष्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शब्बीर पहलवान द्वारा संबोधित करते हुऐ बताया गया कि राजीव गांधी जी ने अपने जीवन काल व देष के प्रधानमंत्री रहते हुऐ देष में पंचायतीराज, संस्थाओं को उन्नत किया और देष में कम्प्यूटर और टेलीकम्युनिकेषन के क्षेत्र में प्रयास किया जिससे देष के युवाओं को एक नई दिषा मिली है। उनके सफल प्रधानमंत्रीकाल में देष के निर्माण में अद्भुत सफलता प्राप्त की है इसी प्रकार कांग्रेस नेता सुदामा सेन द्वारा बताया गया कि राजीव गांधी देष के वह उर्जावान प्रधानमंत्री रहे जिन्होने उनके कार्यकाल में देष में अनैको क्रांति लाने की योजनाआऐं बनाई थी जो आज हम देख रहे है कि हर युवाओं के हाथ में मोबाईल, हर घर में टी.वी., एवं इंटरनेट की सुविधा मिल रही हैै।
उक्त कार्यक्रम में न.प. उपाध्यक्ष तिलोक पिपले, पार्षद हाजी बाबु खॉन, पार्षद प्रतिनिधि आषिक जमींदार, विक्रम वर्मा,नाना सेन, सुल्ल नेता, शहबाज खॉन, कालु मनिहार एवं न.प. कर्मचारी उपस्थित थे।






























