Contact News Publisher
ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की मध्यप्रदेश यूनिट के धार ज़िले में उपाध्यक्ष पद पर शहर के नौजवान और सरगर्म साथी, सामाजिक कामों में हमेशा पेश-पेश रहने वाले वसीम शेख को नियुक्त किया गया है।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
आपकी नियुक्ति ज़िला मीडिया प्रभारी,धार आज़म शेख “राही” की अनुशंसा एवम राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़ की सहमति से की गई है । नव-नियुक्त ज़िला उपाध्यक्ष वसीम शेख से उम्मीद की गई है कि वे ज़िला कार्यकारिणी के साथ मिलकर हज सहित कौम के दीगर शोबों में अपनी ख़िदमत अंजाम देते रहेंगे, धार में सोसायटी को मज़बूत बनाने व मकसद को पूरा करने में अपना तआवुन देंगे। ज़िला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें सभी ज़िला इकाइयों ने मुबारकबाद दी है। मुकीत खान, चैयरमेन- ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी.






























