धार में 12 अगस्त को पिछड़ा वर्ग जिला कांग्रेस कमेटी धार जिले की आज ग्रमीण एवं शहर की जन संवाद बैठक कांग्रेस कार्यालय धार बस स्टैंड पर कांग्रेस कमेटी पिछडा वर्ग धार जिला प्रभारी श्री अशोक यादव जय गोपाला के अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष विनोद डोंगले के नेतृत्व में रोहित कामदार युवा जिला अध्यक्ष, पिछड़ा जिला युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष की अगुवाई में आयोजित हुई।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
जिसमें मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माननीय राजमणि पटेल जी के निर्देशन में 12 अगस्त 2021 से 4 माह तक पूरे शहर एवं जिले में “जन संसद संवाद” कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी के सरकार में हुए व्यापक भ्रष्टाचार,झूठे वादे, बेरोजगारी, महंगाई,काले कृषि कानून,पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस, के मूल्यों में बेतहासा बुद्धि,पिछडे वर्ग के आरक्षण को समाप्त करने, कोरोना वायरस में आक्सीजन के बगैर हुई मौत,जीएसटी, गिरती अर्थ व्यवस्था, नोट बंदी इत्यादि मुद्दों को लेकर जनता के बीच “जन संसद संवाद” किया जाने की बात की गई।
आज से “जन संसद संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें सभी कांग्रेस जन ने भाग लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया,
बैठक में प्रमुख रूप से मनोज ग्वाल (यादव),सुखराम मकवाना मकसूद पटेल,धर्मेंद्र राठौर,आनंद,राजेश कुशवाहा,रमेश्वर,हिदायत पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष करीम कुरेशी,शकील खान, अब्दुल सलाम कुरेशी,शशिकांत यादव(टोनी भाई) आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






























