Contact News Publisherसंयुक्त सामग्री का अनुमानित मूल्य ₹66000 है
कलेक्टर श्री आलोक कुमार सिंह एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार श्री यशवंत धनोरा के मार्गदर्शन तथा सरदारपुर एसडीएम श्री बीएस कलेश के नेतृत्व में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाएं गए विशेष अभियान में धार जिले के आबकारी व्रत सरदारपुर में आपकारी विभाग सरदारपुर व पुलिस थाना अमझेरा की संयुक्त टीम के द्वारा आज कार्यवाही करते हुए अमझेरा, राजपुरा, लोहार कुआं ,कोली कुआं, रूपारेल ,मावडीपाड़ा आदि स्थानों पर दबिश कर 1060 किलोग्राम महुआ लाहान जप्त कर मौके पर सैंपल लेकर नष्ट किया गया तथा 130 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 04 प्रकरण एवं 34(2 )का एक प्रकरण कायम किया गया।
सरदारपुर@दीपक प्रजापत

































