धार जिले में आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान में गैस की टंकी से बरामद की देशी/विदेशी शराब सहित दो पहिया वाहन जप्त कर दर्ज किया 34(2) का प्रकरण।
धरमपुरी@जफर अली
दिनांक 10/08/2021 को धार कलेक्टर श्री आलोक कुमार सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार श्री यशवंत धनोरा के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में धार जिले के वृत्त धरमपुरी में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए ए बी रोड पर बम्बई की ओर से आ रही मोटरसाइकिल हीरो होंडा सीडी डीलक्स बिना नंबर की पर लदी 3 गैस टंकीयो में छीपाकर अवैध परिवहन कर ले जाई जा रही अवैध देशी विदेशी मदिरा सिग्नेचर व्हिस्की 12 बोतल, रायल स्टेंग व्हिस्की 12 बोतल, बैगपाइपर व्हिस्की 48 पाव, ब्लू चिप व्हिस्की 66 पाव, देशी मदिरा प्लेन 90 पाव, कुल 24 बोतल 186 पाव विदेशी /देशी कुल मात्रा 53.28 बल्क लिटर जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(2) के अंतर्गत प्रकरण कायम किया गया। अज्ञात आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया।
जप्त वाहन एवं शराब अनुमानित मूल्य लगभग 1,00,000/- रु है।
उपरोक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी गोपाल सिंह राठौर, आबकारी उपनिरीक्षक एस एन सिंगनाथ, रोहित मुकाती, प्रीति मण्डलोई एवं आरक्षक बलवीरसिंह राठौर द्वारा की गई।

































