टैलेंट सर्च 2021,(बैटरी सर्च) मध्य प्रदेश राज्य खेल और युवा कल्याण अकादमी योजनांतर्गत प्राप्त निर्देशानुसार मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विकासखंड स्तरीय समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया।
धरमपुरी@जफर अली
जिसमें धरमपुरी थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदोरिया विकास खंड शिक्षा अधिकारी शिवपाल सिंह बेस उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य नीता श्रीवास्तव मॉडल प्रभारी प्राचार्य दयाराम चौहान व्याख्याता जी.पी. कुमरावत पीटीआई नरेंद्र पटेल,मनोहर चौहान, गुलाब सिंह मौर्य,जितेंद्र ठाकुर विकासखंड खेल समन्वयक श्रीमती ममता मुजाल्दे सम्मिलित हुए। मीटिंग में 12 वर्ष से 18 वर्ष तक की बालक एवं बालिकाओं का चयन विकासखंड स्तर पर आज गुरुवार को किया जायेगा। जिसमें बालक एवं बालिकाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षण बैलेंसिंग टेस्ट,50 मीटर स्पीड 1 मिनट में पुशअप (सिर्फ बालकों के लिए) शीट अप्स, 600मीटर रन शामिल हैं। अधिक से अधिक बालक व बालिकाएं भाग ले इस हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार की बात भी रखी गई। बिरजू गुप्ता(उमाशि) द्वारा “टैलेंट वर्ष 2021” योजना पर प्रकाश डाला गया व सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

































