जेल व्यवस्थाओं और हाइकोर्ट के आदेश के तारतम्य में थी भेंट, विगत दिनों से दमोह जेल दौरे पर थे ए डी जी जेल।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
दमोह जिले के जेल दौरे पर चल रहे ए डी जी जेल से अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने सर्किट हाउस में जाकर भेंट की व जेल व्यवस्थाओं को लेकर अवगत कराया अधिवक्ता सदस्यों का आक्षेप था के जेल में अधिवक्ता व उनके पक्षकार के मध्य भेंट में होने वाली असुविधा पर ध्यान दिया जाए वहीं प्रभाव शाली राजनैतिक बन्दियों द्वारा अन्य बंदियों को धमकाने व पैसा वसूलने के बिन्दुओ पर जांच किये जाने ए डी जी जेल का ध्यान आकर्षित कराया वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व संघ अध्यक्ष गजेंद्र चौबे के नेतृत्व में सर्किट हाउस गए अधिवक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि अधिवक्ता सदस्यों को जेल प्रवास के दौरान उनके सम्मान को ध्यान में रखते हुए जेल प्रबंधन द्वारा आचरण किया जावे साथ ही अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश की प्रति जो कुछ बंदियों के जेल ट्रांसफर से संबंधित थी जेल ए डी जी को जाकर सौंपी जिस पर ए डी जी जेल ने शीघ्र अतिशीघ्र कार्यवाही कर बंदियों को उच्च न्यायालय के आदेशानुसार ट्रांसफर का आश्वासन दिया साथ ही जेल में बंदियों के वकालतनामा साइन हेतु ड्राप बॉक्स लगवाने व सभी केमरे चालू किये जाने मौके पर ही जेल अधीक्षक विकास सिंह को पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में निर्देशित किया। ए डी जी जेल से भेँट के दौरान अधिवक्ता मनीष नगाइच ,मुकेश पांडे,गोपाल पटेल,व योगेंद्र राठौर आदि की उपस्थिति रही।






























