कसरावद में सर्व आदिवासी समाज द्वारा अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
कसरावद@टीम भारतीय न्यूज़
सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष जमसिंग बघेल, गुलाब सिंह देवले ने बताया कि दिसंबर 1994 को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश राज भवन भोपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल को सर्व आदिवासी समाज द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में 26 जुलाई को एक साथ ज्ञापन दिया गया। मध्यप्रदेश में 21.10 प्रतिशत आदिवासी समाज जन निवास करते हैं, और सामाजिक प्रतिनिधित्व के अनुसार मात्र एक सार्वजनिक अवकाश घोषित है। मध्य प्रदेश के 1.5 करोड़ आबादी की भावनाओं का सम्मान करते हुए 9 अगस्त 2021 विश्व आदिवासी दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने हेतु महामहिम राज्यपाल महोदय मध्य प्रदेश एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन के नाम से श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कसरावद को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में मुख्य रुप से सर्व आदिवासी समाज संगठन के अध्यक्ष श्री जामसिंह बघेल तथा अजाक्स अध्यक्ष गुलाबसिंह देवले के साथ-साथ श्री बिलवाल जी, पदमसिंह जमरे, रमेशचंद्र मंडलोई, रंजितसिंह मंडलोई, भरतसिंह सोलंकी,देवेसिंह मोरे, प्रीतम परमार, सोमल चौहान, अर्पित माथुर आदि उपस्थित थे।






























