कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने कहा शासन की मंशा अनुसार जिनके परिवार में बेटियां हैं और वह पात्रता रखते हैं, अपना बैंक या पोस्ट ऑफिस में सुकन्या योजना अंतर्गत खाता खोल सकते हैं, यह अपनी बेटियों के लिए उपयोगकारी कार्यक्रम होगा। यह खाता बेटी के जन्म से 10 बर्ष की आयु तक ही खोल जा सकेगा।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
उन्होंने बताया उनकी भी 8 साल की बेटी है, जिसका आज सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत खाता खुलवा रहे हैं। कलेक्टर श्री चैतन्य ने जिले वासियों से आग्रह किया अपनी बेटियों का खाता अवश्य खुलवाएं, योजना अंतर्गत न्यूनतम 250 रुपए से लेकर डेड़ लाख रुपये तक हर वर्ष जमा करने होते हैं, इसमें पेनाल्टी का भी प्रावधान है, लगातार यह राशि जमा करें, यह एक अच्छी उपयोगकारी योजना है, जिसका सभी लोग सदुपयोग करें। बेटियां जब 21 साल की हो जाएगी, इसका सही लाभ सभी लोगों को मिल पायेगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप राय, अग्रणी बैंक अधिकारी राजेंद्र कुमार जैन, चीफ मैनेजर मेन ब्रांच दमोह आशीष चौबे, यूनिसेफ ममता डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र जैन उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि गत दिवस सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत बैठक आयोजित हुए थी जिसमें दमोह जिले के पात्र परिवारों को कैसे सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ दिया जा सकता है, पर चर्चा हुई थी ऒर 60 हजार खाते खोले जाने का लक्ष जिले में निर्धारित किया गया है।
कलेक्टर ने बेटी कुमारी वर्षिनी का खुलवाया खाता
कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने आज सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत अपनी 8 साल की बेटी कुमारी वर्षिनी का खाता खुलवाया। इस अवसर पर उन्होंने सभी जिले वासियों से आग्रह किया है कि वे भी अपनी बेटियों का सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत खाता खुलवाए और लाभ प्राप्त करें।






























