तालीम- उल -कुरान मदरसे में जिला वक्फ बोर्ड सिवनी की टीम ने निरीक्षण कर वृक्षारोपण किया।
कान्हीवाड़ा@टीम भारतीय न्यूज़
ज्ञात होवे की गत दिवस 11 जून रविवार को कान्हीवाड़ा क्षेत्र के सर्वसुविधा युक्त मदरसा तालीम-उल-कुरान में जिला वक़्क़ बोर्ड के अध्यक्ष मो.जावेद खान सहित हाफ़िज़ इमरान,मकबूल खान,बशीर खान,फरहान खान के साथ कान्हीवाड़ा निवासी एम.नईम खान,आग़ा खान,अब्दुल समद(पप्पू),एवं मदरसा प्रमुख जकीउर्रहमान,खेरी के पूर्व सरपंच अजीम खान,वसी खान,इब्राहीम खान,मीरदास,सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे मदरसे का निरीक्षण करते समय वक्फ बोर्ड अध्यक्ष जावेद खान ने मदरसे की व्यवस्थाओं को देखते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की साथ कहा कि क्षेत्र के लिए यह मदसरा मिसाल कायम होगा और जिला वक्फ बोर्ड से जो भी मदद बनेगी हम हमेशा इस मदसरे के लिए ततपर्य रहेंगे निरीक्षण करने के बाद रात्रि भोज के उपरांत जिला वक्फ बोर्ड की टीम सिवनी के लिए रवाना हो गये।






























