Contact News Publisher
जिला पुलिस अधीक्षक डीआर तेनिवार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में हटा टीआई मनीष मिश्रा ने पूर्व सरपंच मुरारी शर्मा हत्याकांड का किया खुलासा।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
2019 में लक्ष्मीनारायण शर्मा की पूर्व सरपंच के भाई हेतराम शर्मा ने की थी हत्या उसी हत्या का बदला लेने की भावना में आरोपियों ने मुरारी शर्मा की हत्या की घटना को दिया अंजाम,आरोपियों के पास से 315 की एक लाइसेंसी बंदूक और एक बारा बोर का देशी कट्टा जप्त किया है, हत्याकांड के 9 आरोपियों को हटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है,एक आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।हटा एसडीओपी भावना दांगी के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों को सगोनी बड़ा गांव के खेतों में से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।






























