Contact News Publisher
कोरोना महामारी के वापस पलटवार की सुगबुगाहट के चलते धार शहर के कई क्षेत्रों में व्यापारियों द्वारा रविवार को स्वेच्छा से बंद रखने का निर्णय लिया है।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
आपको बता दें कि कोरोना महामारी के चलते देश दुनिया परेशान हैं , प्रशासन लगातार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने मास्क लगाने सहित अन्य सावधानियों को बरतने की अपील लगातार कर रहा है , ऐसे में धार शहर के बौहरा बाखल , नानेवाड़ी , मारुति पूरा एवं भोज कन्या विद्यालय रोड क्षेत्र के जागरूक व्यापारियों द्वारा स्वेच्छा से अपनी दुकानें आज रविवार को बंद रखी गई , और इन व्यापारियों ने सभी आम लोगों एवं व्यापारियों से भी अपील की है इस महामारी के पलटवार से बचने एवं खात्मे के लिए प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करें , साथ ही प्रत्येक रविवार को व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखें जिससे भीड़ भाड़ से बचा जा सकेगा और इस महामारी से जल्द ही हमें मुक्ति मिलेगी।






























