कलेक्टर के आदेश के बाबजूद नगर परिषद अतिक्रमण हटाने में कर रहा ढिलाशाही।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
नगर परिषद तेंदूखेड़ा ने एक जुलाई को अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की लेकिन शुरू दिन में तो सीधे साधे लोगों के टीनसेटों पर जल्दबाजी में बुलडोजर चलाकर नेस्तनाबूद कर दिया साथ ही रसूखदारों और पहुँचवाले बड़े लोगों को टीनसेट खोलने का पूरा मौका दिया गया जिससे उनको नुकसान न पहुंच सके लेकिन दूसरे दिन जेसीबी उपलब्ध नहीं होने का बहाना बनाकर नगरपरिषद ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को टाल दिया मतलब 2 जुलाई को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नहीं हो पाई ऐसे में लोगों के जहन पश्न खड़ा हो रहा है कि क्या नगर परिषद केवल गरीब असहाय और सीधे लोगों को ही निशाना बना रहा है या फिर कलेक्टर के आदेश को केवल औपचारिकता के रूप में निपटाना चाह रहा है और 3 जुलाई को लगभग पूरा दिन बीत जाने तक 3 बजे तक अतिक्रमण हटाने की कहीं कोई कार्यवाही नहीं की
लोगों ने पूंछा नोटिस क्यों नहीं दिए और अतिक्रमण हटाने की जगह को पहले चिन्हित क्यों नहीं किया ? तो उपयंत्री दबे पांव चलते बने
3 जुलाई को जब करीब 3 बजे नगर परिषद का अमला खकरिया रोड़ पर द्वारा अतिक्रमण हटाने पहुंचा तो उपयंत्री से लोगों ने प्रश्न खड़े कर दिए की इसी रोड़ पर ही द्वारा अतिक्रमण हटाने क्यों आना पड़ा ? एक ही बार मे पूरा अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया ? साथ ही यह भी प्रश्न किया कि पहले नोटिस भेजकर अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों को समय क्यों नहीं दिया गया ? और अतिक्रमण वाली जगह को हटाने से पहले चिन्हित क्यों नहीं किया गया ? आपको बता दें इस दोहरे रवैया से उपयंत्री और आम नागरिकों की तीखी बहस भी देखने को मिली इसके बाद उपयंत्री सहित पूरा अमला बिना कार्रवाई किए दबे पांव लौट गया
क्या है मामला …
लोगों के द्वारा बाजार में सड़क तक टीनसेट लगाकर और सब्जी के ठेले लगाकर अतिक्रमण कर लिया जाता है और शासन की खाली पड़ी जमीन पर अतिक्रमणमाफियाओं द्वारा टपरा रख कर अतिक्रमण कर लिया जाता है फिर उस जगह को किराए पर देकर किराया बसूली का खेल चलता है जिससे सड़क पर निकलने वाले वाहनों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है
अतिक्रमण की बजह से लगता है जाम जिससे कलेक्टर का वाहन भी फस गया था जाम में
पिछले दिनों दामोह कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य तेंदूखेड़ा दौरे पर आए थे और खारिया रोड स्थित जनपद पंचायत कार्यालय जाते समय अतिक्रमण की बजह से लगने वाले जाम में उनका वाहन फंस गया था जो करीब 5 से 10 मिनिट तक जाम में फंसा रहा और अतिक्रमण की बजह से होने वाले जाम की स्थिति स्वयं कलेक्टर महोदय ने अपनी आंखों से प्रत्यक्ष रूप से देखा इसके बाद कलेक्टर महोदय ने तेंदूखेड़ा नगर परिषद के सीएमओ को अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था !
1 जुलाई से अतिक्रमण हटाने की शुरू हुई मुहिम केवल एक दिन ही चल सकी
गुरुवार के सुबह से शुरू हुई अतिक्रमण हटाने की मुहिम जो करीब दोपहर के 3 बजे तक चली जिंसमे सबसे पहले सीधे साधे और असहाय लोगों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चला मगर जैसे ही बड़े और पहुंच वालों के द्वारा किए गए अतिक्रमण हटाने की बारी आई तो अमला सुस्त पड़ गया और उनको अपना अतिक्रमण हटाने का भरपूर मौका दिया जिससे घंटों जेसीबी के पंजे थमे रहे। आपको बता दें कि खकरिया रोड़ पर आए दिन जाम की स्थिति बनती थी जो कभी कभी घंटो जाम लगा रहता था लेकिन अभी भी कुछ रसूखदार अतिक्रमण कर अपना अंगद जैसा पैर जमाए बैठे हैं अब देखना यह होगा कि क्या नगर परिषद इन रसूखदारों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाएगा या फिर ऐसे ही अतिक्रमणमाफिया अपने पैर जमाए रहेंगे?
उपयंत्री सहित पूरे अमले की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
नगर परिषद के सीएमओ ने अतिक्रमण हटाने वाले अमले की टीम गठित की है उसमेें मुख्य रूप से अशोक शाह (उपयंत्री) पर प्रश्न चिन्ह उठ रहे हैं वो इसलिए क्योंकि उन्होंने गुरुवार को जो अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की है उसमें साफ तौर पर लोगों ने भेदभाव के आरोप लगाए हैं जिंसमे नगर परिषद के कर्मचारियों सहित उपयंत्री अशोक शाह और आमजन के बीच तीखी नोंकझोंक भी देखने को मिली जो कहीं न कहीं नगर परिषद की अतिक्रमण हटाने वाली टीम पर सवालिया निशान लगाती है ,वहरहाल अब देखना यह होगा कि आज से अगर अतिक्रमण हटाने वाला अमला सक्रिय होता है तो क्या फिर से वही भेदभाव वाला रवैया देखने को मिलेगा ? या फिर समांतर रूप से विधिवत कारवाही होगी ?
इनका कहना है
इस संबंध में जब नगर परिषद के उपयंत्री से बात हुई तो उन्होंने बताया कि लोग कह रहे वहां से शुरू करो कोई कह रहा यहां से शुरू करो टीआई साब ने कहा है एसडीएम मेडम और तहसीलदार मेडम को आजाने दो पहले चिन्हित करवाकर फिर अतिक्रमण हटाना सही होगा साथ ही उपयंत्री ने बताया दो चार लोगों का अतिक्रमण होता तो नोटिस भेजना संभव हो पाता पूरे नगर में नोटिस भेजना संभव नही है नगर में मुनादी हो रही इसी को नोटिस समझा जाएगा
अशोक शाह
उपयंत्री नगर परिषद तेंदूखेड़ा
इनका कहना है
इस संबमध मे सीएमओ साब से बात करती हूँ
अंजली द्विवेदी
एसडीएम तेंदूखेड़ा






























