कोरोना महामारी की दूसरी लहर एबम लॉक डाउन के कारण मजदूरों को काम नही मिल पा रहा।जिससे उन्हें अपना भरण पोषण करने दर दर भटकना पड़ता है।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
इसी को ध्यान में रखते हुए जनसाहस संस्था द्वारा दमोह जिले में एमआरसी कार्यक्रम के तहत 213 राशन किट वितरित की गई। जन साहस संस्था द्वारा जिले में पिछले 3 वर्ष से सामाजिक क्षेत्र कार्य करती आ रही है । प्रवासी मजदूरो के लिए आपातकालीन 24 घंटे चलने वाली मजदूर हेल्प लाइन नंबर 18002000211 संचालित की जा रही हे ।जिसमे मजदूरों द्वारा 24 घंटे में कभी भी कॉल की जा सकती है। जिसका यह संस्था निराकरण करती है।लॉक डाउन के चलते जिले में आए प्रवासी मजदूरो की परिवारिक आर्थिक स्थिति के आधार पर जिले के 213 परिवारों को चयनित कर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए एक माह का सूखा राशन वितरित किया गया । राशन सामग्री में 20 किलो आटा,10 किलो चावल,1.5 किलो दाल,2 लीटर तेल,2 किलो शक्कर,2 किलो मसूर दाल,हल्दी ,मिर्ची,नमक ,धना ,साबुन,मार्क्स,सेनेटाइजर,सेनेटरी पेड सहित रासन दिया। सभी गरीब प्रवासी मजदूर जिनके पास एक दिन तक खाने की व्यवस्था नही थी 30 दिन का राशन पाकर उनके चेहरे पर खुसी दिखी ओर जनसाहस संस्था का तहेदिल से धन्यवाद दिया।रासन बितरण में जनसाहस संस्था के जिला समन्यवयक कमल वैरागी के मार्गदर्शन में टीम सदस्य रोज शर्मा,सुरेंद्र ठाकुर,मुकेश,मानवेन्द्र,प्रकाश,बाबूलाल,बृजकिशोर,मनोज,प्रियंका,चांदनी नीलम एबम राजकुमारी का सहयोग रहा।






























